Top News
Loading...

संसद में गंभीरता, जनता से संवाद और युवाओं से जुड़ाव पर पीएम मोदी का जोर

 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने आवास पर नाश्ते पर आयोजित बैठक में भाजपा के नए राज्यसभा सांसदों और हाल ही में पार्टी में शामिल हुए सांसदों को संसदीय कार्यशैली और जनसंपर्क को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।



बैठक में 37 सांसद शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने सांसदों से कहा कि संसद को पूरी गंभीरता के साथ चलाना लोकतंत्र की जिम्मेदारी है। उन्होंने सलाह दी कि प्रत्येक सांसद प्रतिदिन कम से कम एक-दो घंटे संसद की लाइब्रेरी में अध्ययन करें, ताकि विषयों की बेहतर समझ विकसित हो सके और सदन में प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित हो।


युवाओं से जुड़ाव पर प्रधानमंत्री ने विशेष जोर देते हुए कहा कि उनकी बात ध्यान से सुनें, उन्हें समझें और विनम्रता के साथ संवाद करें। साथ ही सांसद खेल योजना को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से लागू करने की भी सलाह दी, ताकि युवाओं के साथ निरंतर संपर्क बना रहे।


बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने अपने सार्वजनिक जीवन के अनुभव साझा किए और सांसदों से अनौपचारिक चर्चा भी की। सांसदों ने इसे प्रेरणादायक और मार्गदर्शक बैठक बताया। भाजपा नेताओं के साथ हाल ही में अन्य दलों से भाजपा में शामिल हुए कुछ राज्यसभा सांसद भी बैठक में मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post