नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 12 अगस्त को विज्ञान भवन में पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की आत्मकथा का विमोचन करेंगे। कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे होगा। प्रधानमंत्री इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे।
आत्मकथा का नाम ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माई लाइफ, माई स्ट्रगल्स’ है। पुस्तक में कोविंद के शुरुआती जीवन से लेकर सार्वजनिक जीवन और भारत के 14वें राष्ट्रपति के रूप में उनके कार्यकाल तक के अनुभवों, संघर्षों और उपलब्धियों का उल्लेख है।
पुस्तक में उन मूल्यों और परिस्थितियों को भी सामने रखा गया है, जिन्होंने कोविंद की सार्वजनिक सेवा और जीवन यात्रा को आकार दिया।
एक साधारण पृष्ठभूमि से देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचे कोविंद की यह आत्मकथा उनके जीवन और भारतीय गणराज्य की यात्रा को समझने का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज मानी जा रही है।

Post a Comment