22 नेताओं को पार्टी से बाहर किया, 250 से ज्यादा को नोटिस; अनुशासन तोड़ने पर कार्रवाई
भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक अनुशासन को लेकर बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने एक साथ 22 नेताओं और कार्यकर्ताओं को निलंबित कर बाहर का रास्ता दिखाया है, जबकि 250 से अधिक नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई पार्टी विरोधी गतिविधियों, अनुशासनहीनता और संगठन के निर्देशों की अनदेखी के आरोपों के चलते की गई है। पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट संकेत दिया है कि चुनाव या संगठन से जुड़े मामलों में अनुशासन तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
भाजपा की ओर से जारी कार्रवाई को संगठन में अनुशासन मजबूत करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी ने संबंधित नेताओं से जवाब मांगा है और संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर आगे भी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
राजनीतिक जानकारों के अनुसार, इतनी बड़ी संख्या में नेताओं पर कार्रवाई से पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच स्पष्ट संदेश देने की कोशिश की गई है कि संगठनात्मक निर्णयों के खिलाफ जाने वालों को किसी भी स्तर पर छूट नहीं दी जाएगी।

Post a Comment