सीआरपीएफ के एक शिविर में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक अधिकारी ने कथित तौर पर अपने ही दो साथियों पर गोली चला दी। दोनों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद अधिकारी ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद पूरे कैंप को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। घायल जवानों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
प्रारंभिक जांच में अधिकारियों ने आशंका जताई है कि घटना के पीछे मानसिक तनाव या आपसी विवाद कारण हो सकता है। हालांकि, वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रहे हैं।
सीआरपीएफ ने घटना की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों पर आधिकारिक जानकारी दी जाएगी।

Post a Comment