उज्जैन में ऑटोमोबाइल उद्योग की बड़ी आहट, टीवीएस ने विक्रम उद्योगपुरी में मांगी 300 एकड़ जमीन

 


उज्जैन।


मध्य प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई गति देने की दिशा में उज्जैन की विक्रम उद्योगपुरी (एमपीआईडीसी) में बड़ा निवेश आने की संभावना बनी है। देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता ने विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने के लिए लगभग 300 एकड़ भूमि की मांग की है



सूत्रों के अनुसार, यदि यह प्रस्ताव अंतिम रूप लेता है तो उज्जैन पहली बार बड़े ऑटोमोबाइल विनिर्माण निवेश का केंद्र बन सकता है। संयंत्र स्थापित होने से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हजारों रोजगार के अवसर सृजित होने के साथ ऑटो पार्ट्स, लॉजिस्टिक्स और सहायक उद्योगों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।


विक्रम उद्योगपुरी को मध्य प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य बड़े उद्योगों को आकर्षित कर मालवा क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों का विस्तार करना है। टीवीएस का निवेश प्रस्ताव इसी रणनीति की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


हालांकि भूमि आवंटन और निवेश से जुड़ी औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद ही परियोजना पर अंतिम निर्णय होगा। उद्योग जगत का मानना है कि यदि यह परियोजना साकार होती है तो उज्जैन की पहचान धार्मिक नगरी के साथ-साथ एक उभरते औद्योगिक केंद्र के रूप में भी मजबूत होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post