'
वॉशिंगटन/हेग। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। नाटो सम्मेलन के दौरान संबोधन देते हुए उनकी जुबान फिसल गई और उन्होंने जापान का जिक्र करते हुए गलती से "इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ जापान" कह दिया। ट्रंप की यह टिप्पणी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और देखते ही देखते इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
दरअसल, ट्रंप वैश्विक सुरक्षा और रक्षा सहयोग पर बोल रहे थे। इसी दौरान वे जापान का नाम लेते समय चूक गए। हालांकि, उन्होंने तुरंत अपनी बात को आगे बढ़ाया, लेकिन तब तक उनकी यह टिप्पणी चर्चा का विषय बन चुकी थी।
सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद कई लोगों ने इस पर हैरानी जताई, जबकि कुछ ने इसे ट्रंप की एक और चर्चित 'वर्बल स्लिप' बताया। ट्रंप पहले भी सार्वजनिक कार्यक्रमों और चुनावी रैलियों में इस तरह की जुबान फिसलने वाली टिप्पणियों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर नेताओं के ऐसे बयान अक्सर व्यापक चर्चा का विषय बन जाते हैं। हालांकि, इस घटना को लेकर अमेरिकी प्रशासन की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Post a Comment