Top News

गुना की पहाड़ी पर बनेगा भव्य राम धाम

 

अखंड ज्योत के होंगे रोपवे से दर्शन, विराजेंगे 111 फीट ऊंचे श्रीराम

गुना। जिले की पहाड़ी पर वर्षों से प्रज्ज्वलित अखंड ज्योत अब श्रद्धालुओं के लिए और सुगम दर्शन का केंद्र बनने जा रही है। पहाड़ी तक पहुंचने के लिए रोपवे सुविधा विकसित की जाएगी, जिससे श्रद्धालु आसानी से मंदिर और अखंड ज्योत के दर्शन कर सकेंगे।


धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यहां 111 फीट ऊंची भगवान श्रीराम की प्रतिमा स्थापित करने की योजना है। विशाल प्रतिमा के साथ पूरे क्षेत्र को भव्य धार्मिक एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

प्रस्तावित परियोजना में श्रद्धालुओं की सुविधाओं, पहुंच मार्ग, दर्शन व्यवस्था और अन्य विकास कार्यों को शामिल किया जा रहा है। इससे गुना को धार्मिक पर्यटन के नए केंद्र के रूप में पहचान मिलने की उम्मीद है

स्थानीय लोगों में इस योजना को लेकर उत्साह है। उनका मानना है कि राम प्रतिमा और रोपवे बनने से क्षेत्र में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post