Top News

BJP के लिए पद से बड़ा देश, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन



नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में पद से बड़ा राष्ट्र और संगठन का हित होता है। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता देशहित को सर्वोपरि मानते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करता है और यही भाजपा की कार्यसंस्कृति है।


अमित शाह ने धर्मेंद्र प्रधान के शिक्षा मंत्री के रूप में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के प्रभावी क्रियान्वयन, मातृभाषाओं में परीक्षाओं की शुरुआत, विद्यालयी शिक्षा के विस्तार, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा, कौशल विकास और उद्योग-अकादमिक समन्वय को मजबूत करने जैसे कई महत्वपूर्ण सुधार किए गए। उन्होंने कहा कि इन पहलों से देश की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिली है।


शाह ने विश्वास व्यक्त किया कि धर्मेंद्र प्रधान भविष्य में भी संगठन और सरकार द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का उसी समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करते रहेंगे। उन्होंने उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा में व्यक्ति नहीं, बल्कि राष्ट्रहित और संगठन सर्वोपरि होता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post