Top News

लवलीना ने राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का पहला पदक सुनिश्चित किया, 75 किलो वर्ग के सेमीफाइनल में एंट्री

 


लवलीना बोरगोहेन ने राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का पहला पदक सुनिश्चित कर दिया जब उन्हें महिलाओं के 75 किलो वर्ग के सेमीफाइनल में सीधे प्रवेश मिला जिससे कम से कम कांस्य पक्का हो गया। 



तोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना को पांच मुक्केबाजों के ड्रॉ में पहले दौर में बाय मिला जिससे अंतिम चार में उनका प्रवेश तय हो गया। लवलीना का सामना 31 जुलाई को सेमीफाइनल में तुवालू की टीकेबीपी ताफाकी से होगा। 


यह 28 वर्ष की लवलीना का राष्ट्रमंडल खेलों में पहला पदक है। वह ओलंपिक, विश्व चैम्पियनशिप, एशियाई खेल और एशियाई चैम्पियनशिप पदक जीत चुकी हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post