Top News

दिल्ली सरकार का ऐलान: कांवड़ शिविरों को ₹15 लाख तक की सहायता, 1200 यूनिट तक मुफ्त बिजली


नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने सावन और कांवड़ यात्रा को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए पंजीकृत कांवड़ शिविरों को ₹15 लाख तक की आर्थिक सहायता और 1,200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं।



मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले वर्षों की तरह इस बार भी सिंगल विंडो सिस्टम लागू रहेगा, जिससे कांवड़ शिविरों को आवश्यक अनुमति और सुविधाएं एक ही व्यवस्था के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएंगी।


उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) शिविरों में सफाई, कूड़ा उठाने, फॉगिंग और स्वच्छता की जिम्मेदारी संभालेगा। वहीं स्वास्थ्य विभाग और सीएटीएस (केंद्रीय एम्बुलेंस सेवा) की ओर से चौबीसों घंटे डॉक्टर, एम्बुलेंस, प्राथमिक उपचार केंद्र और आवश्यक दवाओं की व्यवस्था की जाएगी।


सरकार का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए बिजली, पानी, स्वास्थ्य, स्वच्छता और यातायात से जुड़े सभी विभागों को आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post