Top News

नेपाल सरकार ने भारतीय मुद्रा पर लगी रोक हटाई, अब ₹100 तक के नोट ले जाने की अनुमति

काठमांडू। नेपाल सरकार ने भारतीय मुद्रा को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए भारतीय करेंसी पर लगी रोक में राहत दी है। अब भारत से नेपाल जाने वाले यात्री ₹100 मूल्य तक के भारतीय नोट अपने साथ ले जा सकेंगे और उनका उपयोग भी कर सकेंगे।



नेपाल राष्ट्र बैंक के अनुसार, ₹100, ₹50, ₹20, ₹10 और इससे कम मूल्यवर्ग के भारतीय नोट नेपाल में ले जाने और उपयोग करने की अनुमति है। हालांकि ₹200, ₹500 और ₹2000 के भारतीय नोटों पर प्रतिबंध पहले की तरह जारी रहेगा।


यह निर्णय भारत और नेपाल के बीच पर्यटन, व्यापार तथा सीमा पार आने-जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरा माना जा रहा है। दोनों देशों के बीच बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन आवाजाही करते हैं, ऐसे में छोटे मूल्यवर्ग के भारतीय नोटों को मान्यता मिलने से लेन-देन में सुविधा होगी।


नेपाल सरकार ने स्पष्ट किया है कि उच्च मूल्यवर्ग के भारतीय नोटों को लेकर फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे नेपाल यात्रा के दौरान केवल अनुमत मूल्यवर्ग की भारतीय मुद्रा ही अपने साथ रखें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Post a Comment

Previous Post Next Post