स्वाद भी भरपूर, पोषण भी भरपूर... फलों से तैयार यह रंग-बिरंगी कैंडी बच्चों को आएगी खूब पसंद
नई दिल्ली। बच्चों को फल खिलाना अक्सर माता-पिता के लिए चुनौती बन जाता है। अगर आपका बच्चा भी फल खाने में आनाकानी करता है, तो इस बार जामुन और ड्रैगन फ्रूट से बनी हेल्दी कैंडी या गमीज ट्राई कर सकते हैं। यह रेसिपी न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि फलों में मौजूद पोषक तत्वों से भी भरपूर है। खास बात यह है कि इसमें कृत्रिम रंग और प्रिजर्वेटिव की जरूरत नहीं पड़ती।
क्यों खास है यह कैंडी?
एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और फाइबर से भरपूर होता है, जबकि विटामिन-सी, फाइबर और कई जरूरी मिनरल्स का अच्छा स्रोत माना जाता है। दोनों फलों का मिश्रण बच्चों के लिए स्वाद और सेहत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन बन सकता है।
ड्रैगन फ्रूट-जामुन कैंडी बनाने की सामग्री
1 कप जामुन (बीज निकालकर)
1 कप ड्रैगन फ्रूट के टुकड़े
1 से 2 चम्मच शहद या गुड़ का सिरप (वैकल्पिक)
1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
2 चम्मच जिलेटिन या अगर-अगर पाउडर
आधा कप पानी
बनाने की विधि
जामुन और ड्रैगन फ्रूट को ब्लेंडर में डालकर मुलायम प्यूरी तैयार कर लें।
एक पैन में पानी गर्म करें और उसमें जिलेटिन या अगर-अगर अच्छी तरह घोल लें।
अब इसमें फलों की प्यूरी, नींबू का रस और शहद मिलाएं।
मिश्रण को 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर चलाते हुए पकाएं।
तैयार मिश्रण को सिलिकॉन मोल्ड या ट्रे में डाल दें।
इसे 2-3 घंटे के लिए फ्रिज में सेट होने दें।
सेट होने के बाद छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर बच्चों को परोसें।
बच्चों को क्यों पसंद आएगी?
इन कैंडीज का प्राकृतिक बैंगनी-गुलाबी रंग बच्चों को आकर्षित करता है। साथ ही इनमें फलों की मिठास और हल्का खट्टापन स्वाद को और मजेदार बना देता है।
ध्यान रखें
विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि बच्चों के लिए घर पर बनने वाले स्नैक्स में अतिरिक्त चीनी की मात्रा कम रखें। फलों की प्राकृतिक मिठास ही पर्याप्त होती है। इस तरह की हेल्दी कैंडी बच्चों को जंक फूड और अधिक चीनी वाली टॉफियों से दूर रखने का अच्छा विकल्प बन सकती है।
इस मानसून और जामुन के मौसम में यह आसान रेसिपी बच्चों की सेहत और स्वाद दोनों का ख्याल रखने का बेहतरीन तरीका साबित हो सकती है।

Post a Comment