आबकारी इंदौर की बड़ी कार्यवाहीMajor action by Excise Indore
कलेक्टर महोदय जिला-इंदौर , *श्रीमान शिवम वर्मा जी* के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी *श्री अभिषेक तिवारी जी* के द्वारा दिये निर्देशानुसार तथा **कंट्रोलर महोदय देवेश चतुर्वेदी एवं डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल एवम सहायक जिला आबकारी अधिकारी अनिल माथुर के नेतृत्व में दिनांक-18/06/2026*
वृत्त- काछी मोहल्ला में वृत- उप निरीक्षक *भगवानदास अहरवार* एव टीम के द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।
आज की कार्यवाही में गश्त के दौराने कालका माता मंदिर के आगे कल्याण मिल तिराहा पर एक सुजुकी एक्सेस दो पहिया वाहन क्रमांक MP.09.ZJ.2325 को रोक कर तलाशी लेने पर कुल 300 पाव देशी मदिरा मसाला बरामद की गई । मदिरा एवम सुजुकी एक्सेस दो पहिया वाहन जप्त कर कब्जे आबकारी लिया जाकर
आरोपी (1) जय प्रकाश पिता नारायण, उम्र-22 वर्ष, निवासी- श्याम नगर , सुखलिया
आरोपी (2) आयुष नावरे पिता सुरेश , उम्र- 22वर्ष, निवासी- भगीरथ पुरा , इंदौर के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क व 34(2)के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया ।जप्ती का कुल बाजार मूल्य =/1,03,000/- रुपए रही।
आज की कार्यवाही में आरक्षक सुश्री सीमा भूरिया ,आरक्षक योगेश मोहविया का सराहनीय योगदान रहा ।

Post a Comment