Top News

खाद्य प्रसंस्करण से बदलेगी गांवों की तस्वीर: चिराग पासवानFood processing will change the face of villages: Chirag Paswan

 


केंद्रीय मंत्री बोले- किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण रोजगार सृजन का सबसे प्रभावी माध्यम है फूड प्रोसेसिंग

नई दिल्ली। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देने वाला प्रमुख क्षेत्र बनकर उभर रहा है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के विस्तार से किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा, खाद्य पदार्थों की बर्बादी कम होगी और ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

चिराग पासवान ने कहा कि केंद्र सरकार कृषि उत्पादन को मूल्य संवर्धन से जोड़ने पर विशेष जोर दे रही है। इसके लिए आधुनिक फूड प्रोसेसिंग इकाइयों, कोल्ड चेन, भंडारण और सप्लाई नेटवर्क को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उद्यमियों, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) और स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योगों का विस्तार हो सके।

उन्होंने विश्वास जताया कि खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के विकास से किसानों की आय बढ़ेगी, स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को हासिल करने में यह क्षेत्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही उन्होंने उद्योग जगत से ग्रामीण क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने और आधुनिक तकनीक अपनाने का आह्वान किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post