इंदौर/मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर अंतरराष्ट्रीय स्तर के महत्वपूर्ण आयोजन की मेजबानी के लिए तैयार है। ब्रिक्स (BRICS) देशों के प्रतिनिधि सोमवार को इंदौर पहुंचेंगे, जबकि मंगलवार से कृषि कार्य समूह (Agriculture Working Group-AWG) की बैठक औपचारिक रूप से शुरू होगी।
बैठक में भारत समेत ब्रिक्स के सदस्य देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसके अलावा कई आमंत्रित देशों के प्रतिनिधियों और कृषि विशेषज्ञों की भी मौजूदगी रहेगी। आयोजन में 60 से अधिक कृषि मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और नीति निर्माताओं के शामिल होने की संभावना है।
के इस महत्वपूर्ण मंच पर वैश्विक खाद्य सुरक्षा, टिकाऊ कृषि, कृषि नवाचार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियां और कृषि क्षेत्र में तकनीक के उपयोग जैसे विषयों पर मंथन होगा। बैठक का उद्देश्य सदस्य देशों के बीच सहयोग बढ़ाना और कृषि क्षेत्र में साझा रणनीति विकसित करना है।
इंदौर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए हैं। प्रतिनिधियों के स्वागत से लेकर आवागमन और बैठक स्थलों तक विशेष तैयारियां की गई हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस बैठक से भारत को कृषि क्षेत्र में अपने नवाचारों और सफल मॉडलों को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। साथ ही खाद्य सुरक्षा और सतत कृषि विकास के मुद्दों पर अंतरराष्ट्रीय सहयोग को भी नई दिशा मिल सकती है।
इंदौर में होने वाला यह आयोजन मध्य प्रदेश के लिए भी गौरव का विषय माना जा रहा है, क्योंकि इसके जरिए शहर को वैश्विक स्तर पर अपनी मेजबानी क्षमता और विकास मॉडल प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

Post a Comment