Top News

ओहायो के गवर्नर पद के लिए ट्रंप समर्थक विवेक रामास्वामी होंगे रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवारTrump supporter Vivek Ramaswamy will be the Republican Party's nominee for Ohio governor.



विवेक रामास्वामी ने मंगलवार को ओहायो के गवर्नर पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी का नामांकन हासिल कर लिया.

डोनाल्ड ट्रंप के पक्के समर्थक माने जाने वाले रामास्वामी रस्ट बेल्ट (औद्योगिक क्षेत्र ) प्रांत में चुनाव लड़ने की राह पर आगे बढ़ गए हैं.

अमेरिकी मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक़ अनौपचारिक नतीजों के मुताबिक़ उन्होंने कार डिजाइनर केसी पुच को हराकर आम चुनाव में जगह बनाई है.

रामास्वामी हेल्थ-टेक्नोलॉजी एंटरप्रेन्योर हैं. वो 2024 में राष्ट्रपति पद के लिए ट्रंप के ख़िलाफ़ प्राइमरी में हार गए थे.

लेकिन इससे उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली. इसके बाद उन्होंने ट्रंप का समर्थन कर दिया था.

ओहायो प्राइमरी में, भले ही वह रिपब्लिकन उम्मीदवारों के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ रहे थे, लेकिन उनका ध्यान डेमोक्रेटिक उम्मीदवार एमी एक्टन पर केंद्रित रहा, जो राज्य की पूर्व सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशक हैं. वो अपनी पार्टी के नामांकन के लिए निर्विरोध चुनी गईं.

ओहायो के मौजूदा गवर्नर माइक डीवाइन दोबारा चुनाव नहीं लड़ सकते क्योंकि यहां गवर्नर का कार्यकाल सीमित है.

Post a Comment

Previous Post Next Post