Top News

इंदौर में देवास नाका, सत्यसाईं चौराहा, आईटी पार्क और मूसाखेड़ी चौराहे पर बन रहे फ्लाईओवर की सर्विस रोड खराब, सुबह-शाम लगता है जामThe service roads of the flyovers being constructed at Dewas Naka, Satyasai Square, IT Park and Musakhedi Square in Indore are in bad condition, causing traffic jams every morning and evening.



इंदौर। इंदौर शहर में यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य चार चौराहों पर करीब डेढ़ से दो साल पहले चार फ्लाईओवर बनाना शुरू किए गए थे। सभी को मार्च 2026 में पूरा हो जाना था, लेकिन चारों फ्लाईओवर किसी न किसी उलझन में फंसे हैं। इन फ्लाईओवर की सर्विस रोड वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं।


देवास नाका चौराहा

देवास नाका से पंचवटी की ओर जाने वाले सर्विस रोड पर 18 दुकानें आ रही हैं। उन्हें हटवाने के लिए पिछले डेढ़ से दो साल से कार्रवाई चल रही है, लेकिन फिलहाल नहीं हटी हैं। इसके कारण सर्विस रोड बन नहीं पा रही है। वहीं, पंचवटी से देवासनाका की सर्विस रोड का काम चल रहा है।

सत्यसाईं चौराहा

फ्लाईओवर के दोनों तरफ लोहे के पतरों लगाकर काम की गति बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इन पतरों के कारण विजय नगर से देवासनाका की ओर जाने वाले यातायात को निकलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पा रही है।

आईटी पार्क चौराहा

चौराहा पर निर्माण एजेंसी ने एक महीने से वैकल्पिक सर्विस रोड बना रखी है, उसे अब तक यातायात के लिए शुरू नहीं किया है। वाहन चालक एक ही तरफ से आवागमन कर रहे हैं। एक तरफ की संकरी और जर्जर सर्विस रोड से निकलने की वजह से जाम की स्थिति बनती है।

मूसाखेड़ी चौराहा


चौराहा पर संकरी सर्विस रोड से बस, ट्रक और भारी वाहन निकलते हैं। पिंक सिटी वाले हिस्से में ड्रेनेज लिंक होने के कारण 12 महीने पानी सड़क पर बहता रहता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post