Top News

हनीट्रैप का जाल फिर सक्रिय!Honeytrap is active again!

 भोपाल से इंदौर तक अफसर, कारोबारी और रसूखदार निशाने पर

विशेष रिपोर्ट | बौद्धिक प्रतिकार

मध्य प्रदेश में एक बार फिर “हनीट्रैप” का साया गहराने लगा है। भोपाल और इंदौर से सामने आ रही जानकारियों ने प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी है। सूत्रों के मुताबिक कुछ युवतियों और उनके नेटवर्क द्वारा रसूखदार लोगों को दोस्ती, वीडियो कॉल और निजी मुलाकातों के जरिए जाल में फंसाने की कोशिश की जा रही है।



बताया जा रहा है कि इस नेटवर्क का तरीका बेहद शातिर है। पहले सोशल मीडिया पर संपर्क, फिर निजी बातचीत और उसके बाद वीडियो या फोटो के जरिए दबाव बनाना। कई मामलों में कथित तौर पर ब्लैकमेलिंग और पैसे की मांग की शिकायतें भी सामने आई हैं।

सूत्रों का दावा है कि कुछ कारोबारी, ठेकेदार और अफसर इस नेटवर्क के टारगेट पर थे। जांच एजेंसियां कई मोबाइल फोन, चैट और डिजिटल रिकॉर्ड खंगाल रही हैं। बताया जा रहा है कि कुछ वीडियो और ऑडियो क्लिप भी एजेंसियों के हाथ लगे हैं, जिनसे बड़े खुलासे हो सकते हैं।

इंदौर और भोपाल के राजनीतिक गलियारों में भी इस मामले की चर्चा तेज है। कई नामों को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं, हालांकि आधिकारिक रूप से अभी किसी बड़े नाम की पुष्टि नहीं हुई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के दौर में ऐसे गिरोह ज्यादा सक्रिय हो गए हैं। दोस्ती और रिश्तों की आड़ में लोगों को फंसाकर आर्थिक और सामाजिक दबाव बनाया जाता है।

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रदेश में फिर कोई बड़ा हनीट्रैप कांड सामने आने वाला है?

क्या जांच एजेंसियां किसी बड़े नेटवर्क तक पहुंच चुकी हैं?

और क्या इस बार भी कई सफेदपोश चेहरे बेनकाब होंगे?

फिलहाल पुलिस और जांच एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं, लेकिन जिस तरह लगातार नए इनपुट सामने आ रहे हैं, उससे यह मामला आने वाले दिनों में बड़ा राजनीतिक और प्रशासनिक तूफान खड़ा कर सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post