उत्तराखंड ।बौद्धिक प्रतिकार
काशीपुर में राज्य कर विभाग की रेड से मचा हड़कंप, फर्जी बिलिंग और टैक्स चोरी के दस्तावेज खंगाले जा रहे
उत्तराखंड के काशीपुर में राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई से कारोबारी जगत में हड़कंप मच गया। विभाग की टीम ने शहर के एक प्रतिष्ठित टायर्स गोदाम पर अचानक छापेमारी कर करीब 10 करोड़ रुपये की GST हेराफेरी का मामला पकड़ा है। कार्रवाई के बाद विभाग ने दस्तावेजों और लेनदेन की गहन जांच शुरू कर दी है।
सूत्रों के मुताबिक राज्य कर विभाग को लंबे समय से टैक्स चोरी और फर्जी बिलिंग की शिकायतें मिल रही थीं। इसी आधार पर अधिकारियों ने गोपनीय तरीके से जांच की और फिर टीम के साथ गोदाम पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, कंप्यूटर रिकॉर्ड और लेनदेन से जुड़े कागजात खंगाले गए।
प्रारंभिक जांच में करोड़ों रुपये के कारोबार को लेकर टैक्स अनियमितताओं के संकेत मिले हैं। अधिकारियों का कहना है कि कुछ लेनदेन संदिग्ध पाए गए हैं और फर्जी इनवॉइस के जरिए टैक्स चोरी की आशंका जताई जा रही है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार मामले की विस्तृत जांच जारी है और आने वाले दिनों में कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं। जांच टीम यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में अन्य कारोबारी या फर्में भी शामिल हैं या नहीं।
कार्रवाई के बाद व्यापारिक क्षेत्र में हलचल बढ़ गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि GST विभाग अब बड़े स्तर पर टैक्स चोरी और फर्जी बिलिंग के खिलाफ सख्त अभियान चला रहा है, जिससे राजस्व नुकसान रोकने की कोशिश की जा रही है।

Post a Comment