Top News

CM भगवंत मान के OSD से जुड़े ठिकानों पर ED की छापेमारी, 9वीं मंजिल से फेंके गए नोटों के बैगED Raids Premises Linked to CM Bhagwant Mann's OSD; Bags of Cash Thrown from 9th Floor



पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) से जुड़े करीबी लोगों के ठिकानों पर गुरुवार को ED ने छापेमारी की है। यह कार्रवाई SAS नगर के खरड़ स्थित वेस्टर्न टावर्स सोसाइटी में की गई। ED की जांच के दौरान 9वीं मंजिल से नोटों से भरे दो बैग नीचे फेंक दिए गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बैग गिरते ही 500 रुपये के नोट जमीन पर बिखर गए। मौके से करीब 20 से 21 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई है।

ED की तीन जगहों पर एक साथ कार्रवाई

ED ने गुरुवार को पंजाब के SAS नगर और चंडीगढ़ में तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी से जुड़े करीबी लोगों के ठिकानों पर प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (Prevention of Money Laundering Act) के तहत की गई। हालांकि, अभी तक ED की तरफ से अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि किस मामले को लेकर छापेमारी की गई है।

जानिए कहां पर हुई छापेमारी

ED की यह कार्रवाई खरड़ स्थित वेस्टर्न टावर्स सोसाइटी में की गई है, जो छज्जू माजरा इलाके में आती है। जांच के दौरान टीम फ्लैट नंबर 906 में पहुंची, जैसे ही ED अधिकारी फ्लैट के अंदर दाखिल हुए, वहां मौजूद लोगों ने अचानक दो बैग नीचे ग्राउंड फ्लोर पर फेंक दिए। एक अधिकारी ने बताया की 'ED फ्लैट के अंदर दाखिल होते ही अंदर मौजूद लोगों ने दो बैग नीचे फेंक दिए। अधिकारियों ने तत्काल उन बैगों को अपने कब्जे में ले लिया और मौके पर बिखरे हुए नोटों के बंडल इकट्ठा कर लिए गया।

नितिन बंसल और बिरू के ठिकानों पर भी छापेमारी

ED की इस कार्रवाई के दौरान नितिन बंसल और बीर दविंदर सिंह, जिन्हें ‘बिरू’ के नाम से जाना जाता है, उनके ठिकानों पर भी ED की तलाशी जारी है। सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी लंबी कार्रवाई का हिस्सा है, जो कई स्थानों पर एक साथ चल रही है। इसके अलावा, पटियाला में भी कुछ जगहों पर छापेमारी की गई है, जो आम आदमी पार्टी से जुड़े लोगों से संबंधित बताई जा रही हैं। ED की जांच अभी जारी है।

क्या है पूरा मामला

ED की जांच में यह सामने आ रहा है कि कुछ ठिकानों पर नियमों के अनुसार GMADA की फीस का भुगतान नहीं किया गया था। आरोप यह भी है कि इस मामले में राजनीतिक संरक्षण का इस्तेमाल किया गया और नियमों को दरकिनार किया गया। इसके अलावा यह भी जांच के दायरे में है कि क्या इन गतिविधियों में मुख्यमंत्री के OSD से जुड़े लोगों की भूमिका रही है और क्या सरकारी स्तर पर प्रभाव का इस्तेमाल कर काम करवाया गया। मामले में पंजाब CMO और अन्य संबंधित अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post