नई दिल्ली: देश के 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के साथ-साथ कर्नाटक, नागालैंड, त्रिपुरा, गुजरात और महाराष्ट्र की 7 सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे भी सामने आ गए हैं। गुजरात की उमरेठ, नागालैंड की कोरिडांग और त्रिपुरा की धर्मनगर सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जीत दर्ज की है।
कौन कहां से जीता?
कर्नाटक की बागलकोट सीट पर कांग्रेस के उमेश मेटी ने 22,332 वोटों से जीत हासिल की है।
भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अक्षय शिवाजीराव कर्डिले ने महाराष्ट्र की राहुरी विधानसभा उपचुनाव में बड़ी जीत हासिल की।
गुजरात के आणंद जिले की उमरेठ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के हर्षदभाई गोविंदभाई परमार ने जीत हासिल की है।
महाराष्ट्र की बारामती सीट से एनसीपी उम्मीदवार और पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने करीब दो लाख वोटों से बड़ी जीत दर्ज की है।
नागालैंड की कोरिडांग सीट से भाजपा उम्मीदवार दाओचिर आई इम्चेन ने जीत दर्ज की है।
त्रिपुरा की धर्मनगर से भाजपा के जाहर चक्रवर्ती ने जीत हासिल की है।
कर्नाटक के दावणगेरे साउथ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस (INC) के उम्मीदवार समर्थ शमनूर ने जीत हासिल की है।

Post a Comment