Top News

बंगाल में BJP की बड़ी जीत के बाद सरकार गठन की तैयारी तेज, शपथ ग्रहण 10 मई से पहले संभवAfter the BJP's big victory in Bengal, preparations for government formation are in full swing, with swearing-in possible before May 10.

 



पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी ने इस चुनाव में भारी बहुमत हासिल किया है और अब जल्द ही सरकार बनाने की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।


सूत्रों का कहना है कि नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 10 मई से पहले आयोजित किया जा सकता है। इस समय को खास तौर पर इसलिए चुना जा रहा है क्योंकि 9 मई को महान साहित्यकार रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती है, जिसे बंगाल की संस्कृति में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में इस दिन को नई सरकार की शुरुआत के लिए प्रतीकात्मक रूप से उपयुक्त माना जा रहा है।


सरकार गठन की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए बीजेपी के शीर्ष नेताओं की एक अहम बैठक दिल्ली में होने की संभावना है। इस बैठक में शुभेंदु अधिकारी, समिक भट्टाचार्य, भूपेंद्र यादव, सुनील बंसल, बिप्लब देब और अमित मालवीय जैसे नेता शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ मंत्रिमंडल गठन और आगे की राजनीतिक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। यह बैठक आज देर रात या अगले दिन होने की संभावना जताई जा रही है।


पार्टी सूत्रों के अनुसार, बीजेपी इस बार बंगाल की परंपराओं और सांस्कृतिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है। इसलिए शपथ ग्रहण की तारीख और समय को लेकर भी सावधानी बरती जा रही है ताकि यह कार्यक्रम राज्य के लोगों के लिए एक बड़े और सम्मानजनक अवसर के रूप में सामने आए।


बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजें

विधानसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 206 सीटों पर जीत हासिल की है, जो राज्य में स्पष्ट बहुमत से काफी अधिक है। वहीं, सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस केवल 80 सीटों पर सिमट गई है। एक सीट पर अभी भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। इस हार के साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी भवानीपुर सीट पर हार का सामना करना पड़ा है, जिससे पार्टी को बड़ा झटका लगा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post