Top News

केला चमकाएगा चेहरा, बस इसमें मिलाकर लगा लें ये एक चीजBanana will brighten your face, just mix this one thing in it and apply it.



धूल, मिट्टी और प्रदुषण का सबसे ज्यादा असर हमारी स्किन पर देखने को मिलता है. इनकी वजह से चेहरा डल पड़ जाता है. टैनिंग होना और ग्लो को पूरी तरह से चला जाना आम हो गया है. ऐसे में ग्लोइंग और हेल्दी स्किन पाना किसी चैलेंज से कम नहीं रह गया है. वैसे तो इसके लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट का सहारा लिया जाता है. लेकिन इनमें केमिकल होने की वजह से ये लंबे समय के बाद स्किन को और नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसलिए जरूरी है नेचुरल और घरेलू उपाय करना. कई बार हमारी रसोई में मौजूद साधारण चीजें ही त्वचा के लिए सबसे असरदार साबित होती हैं, जिनमें से एक केला भी है.

केला और शहद 

अगर आप अपनी स्किन को चमकाना चाहती हैं तो केला और शहद का कॉम्बिनेशन एक बार ट्राई करके जरूर देखें. ये नेचुरल ग्लो देता है और स्किन काफी साफ लगती है. इसके लिए आपको बस एक बाउल में आधे केले को मैश कर लेना है और उसमें शहद मिलाना है. इसे मिक्स करें और अच्छे से पूरे चेहरे पर अप्लाई करें. इस मास्क को 20 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें. इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें. केला जहां स्किन को पोषण देने का काम करेगा. वहीं, शहद स्किन को माइश्चराइज और सॉफ्ट बनाएगा.

केला और दही 

दही और केले का फेस पैक भी काफी अच्छा रिजल्ट देता है. इसके लिए आपको आधे पके हुए केले को मैश करके उसमें दही को मिलाना है और मिक्स करना है. अब इसे चेहरे पर लगा लें और 15 मिनट के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें. एक बार में ही आपको फर्क दिखने लगेगा. दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा की डेड स्किन को हटाने में मदद करता है, जिससे रंगत निखरती है और चेहरा ज्यादा ग्लोइंग दिखता है. यह मास्क टैनिंग और दाग-धब्बों को हल्का करने में भी काफी मददगार है.

केला और बेसन 

अगर चेहरे पर बहुत ज्यादा टैनिंग हो गई है तो केले में बेसन मिलाकर लगाने में फायदा मिल सकता है. इसके लिए आधे मैश किए हुए केले में 1 चम्मच बेसन मिलाना है और मिक्स करके चेहरे पर लगा लें. इसे आप अपनी गर्दन और हाथ-पैर में भी लगा सकती हैं. जब पैक सूख जाए तो रगड़ते हुए इसे साफ करें. इससे फेशियल हेयर भी निकल जाते हैं. डेड स्किन रिमूव होती है साथ ही चेहरा ग्लोइंग और सॉफ्ट बनाता है.

Post a Comment

Previous Post Next Post