Top News

श्रीलंका से तैरकर भारत पहुंचा 7 साल का बच्चा, 9 घंटे 50 मिनट में 29 KM तैरकर बनाया World Record A 7-year-old boy swam from Sri Lanka to India, setting a world record by swimming 29 km in 9 hours and 50 minutes.



झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले लगभग 7 साल के नन्हें तैराक ईशांक सिंह ने समुद्र की लहरों को मात देकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। वह 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर का खतरनाक समुद्री रास्ता (दुर्गम पाक स्ट्रेट) पार करने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के तैराक बन गए हैं। उनकी इस उपलब्धि के लिए यूनिवर्सल रिकॉर्ड्स फोरम की ओर से ‘द यंगेस्ट एंड फास्टेस्ट पाक स्ट्रेट स्वीमर’ बनने का वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट मिला है।

इशांक ने श्रीलंका के तलाईमन्नार से भारत के धनुषकोड़ी तक 9 घंटे 50 मिनट का सफर तय कर पूरे देश का नाम रोशन कर दिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड तमिलनाडु के जय जसवंत के नाम था। उन्होंने साल 2019 में 10 वर्ष की उम्र में श्रीलंका के तलाईमन्नार से भारत के धनुषकोडी तक की दूरी 10 घंटे 30 मिनट में पूरी की थी।

डैम में रोजाना 4-5 घंटे करते थे कड़ी मशक्कत

इशांक ने अपने इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए रांची के धुर्वा डैम में रोजाना 4-5 घंटे तक कड़ी मेहनत की। उन्होंने अपने प्रशिक्षकों अमन जयसवाल और बजरंग कुमार के मार्गदशन में ये विशेष प्रशिक्षण हासिल कर यह मुकाम पाया। इस नन्हें तैराक के साहसिक कारनामे ने झारखंड के साथ पूरे देश को गौरवान्वित कर तिरंगे का मान बढ़ाया है।

इशांक के स्कूल में खुशी की लहर

नन्हें तैराक इशांक रांची के डीएवी श्यामली स्कूल के तीसरी कक्षा के छात्र हैं। उनकी इस सफलता पर स्कूल के प्रिंसिपल बी.एन. झा ने कहा कि यह हमारे स्कूल और पूरे देश के लिए गर्व का पल है। इतनी कम उम्र में समुद्र जैसी कठिन चुनौतियों का सामना करना असाधारण साहस और अनुशासन का उदाहरण है। इशांक ने यह साबित कर दिया कि समर्पण से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post