आपकी कई सारी आदतें ऐसी होती हैं, जो शरीर में बीमारियों को बढ़ाने का काम करती है. उनमें से ही एक है यूरिक एसिड, जिसके बढ़ जाने पर कई सारी समस्याएं आपको देखने के लिए मिल सकती है. अगर ये शरीर में जरूरत से ज्यादा बढ़ने लगता है, तो धीरे-धीरे आपकी बॉडी में फैलता चला जाता है और फिर कई सारी दिक्कतों का काल बन जाता है. यूरिक एसिड के क्रिस्टल्स हाथ-पैरों की उंगलियों में जमने लगते हैं. जल्द से जल्द अगर इसको पहचाना ना जाए, तो ये आपके लिए बड़ी समस्या भी पैदा कर सकता है. इसके लेवल का कम होना बेहद ही जरूरी है. आजकल गलत खान-पान या आपकी और भी कई सारी चीजें ऐसी होती है, जो आपके यूरिक एसिड लेवल को तेजी से बढ़ा देती है. आइए आपको बताते हैं. आपको किन चीजों को जल्द से जल्द छोड़ देना चाहिए.
कौन सी गलतियां यूरिक एसिड लेवल को तेजी से बढ़ा देती हैं?
पानी कम पीना
अगर आप पानी काफी ज्यादा कम पीते हैं, तो इससे आपका यूरिक एसिड लेवल तेजी से बढ़ना शुरू हो जाता है. आपको सुबह-सुबह भी 1 गिलास उठते ही पानी पीना चाहिए और साथ ही शरीर में आपको बिल्कुल भी पानी की कमी नहीं होने देनी है.
ज्यादा कॉफी या चाय पीना
कुछ लोग काफी ज्यादा मात्रा में कॉफी या चाय पीते हैं, जो आपकी हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा खराब हो सकता है. इसका ज्यादा सेवन करने से शरीर में पानी की कमी होने लग जाती है. आपको कम से कम कॉफी या चाय का सेवन करना चाहिए.
एक्सरसाइज न करना
कुछ लोग बिल्कुल भी एक्सरसाइज नहीं करते हैं, जिस कारण उनको कई सारी दिक्कतें होने लगती है. आपका मेटाबॉलिज्म भी काफी ज्यादा धीमा हो जाता है इसलिए आपको रोजाना एक्सरसाइज करते रहना चाहिए. ना करने से आपका यूरिक एसिड लेवल काफी तेजी से बढ़ता ही चला जाता है.
बहुत मीठा खाना
आपको अपनी डाइट में अधिक मात्रा में बहुत मीठा खाना नहीं खाना चाहिए. ये आपके यूरिक एसिड लेवल को काफी हद तक बढ़ाने में मददगार होता है. आपको जितना जल्दी हो मीठा खाने की आदत से दूर ही रहना चाहिए. शुगर के क्रिस्टल्स यूरिक एसिड को शरीर में जमा देते हैं, जो आपकी हेल्थ पर बुरा असर डालते हैं.
मांस और मछली
अगर आप अधिक मात्रा में मांस और मछली का सेवन करते हैं, तो ये भी आपके शरीर में यूरिक एसिड को अधिक मात्रा में बढ़ा देता है और जिससे आपको काफी सारी दिक्कतें होनी शुरू हो जाती है.

Post a Comment