Top News

11 मई को सोमनाथ मंदिर जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कहा- दिव्य प्रभास की परिक्रमा पूरी पृथ्वी की परिक्रमा के समानPrime Minister Narendra Modi will visit Somnath Temple on May 11, saying, "Circumambulating the divine Prabhas is like circumambulating the entire Earth."



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मई (सोमवार) को सोमनाथ मंदिर के दौरे पर जाएंगे। जहां वो विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पीएम मोदी ने लिखा कि पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के लोकार्पण की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 11 मई को मुझे एक बार फिर वहां जाने का सौभाग्य मिलने वाला है। यह अवसर हमें स्मरण कराता है कि इस पावनस्थल की रक्षा और इसके पुनर्निर्माण के लिए किस प्रकार देश की कई पीढ़ियों ने निरंतर संघर्ष किया। देशवासियों के नाम इस पत्र में मैंने भव्य-दिव्य सोमनाथ धाम को समर्पित अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं…।

पीएम मोदी ने सोमनाथ मंदिर की प्रक्रिया के बारे में क्या कहा?

पीएम मोदी ने आगे लिखा- "सोमनाथ केवल एक मंदिर नहीं, हमारी सभ्यता का अटूट संकल्प है। इसके सामने लहराता विशाल समुद्र अनंत काल की अनूभूति कराता है। इसकी लहरें हमें सिखाती हैं कि तूफान चाहे कितने भी विकराल क्यों न हों, मनुष्य का साहस और आत्मबल हर बार फिर से उठ खड़ा होने में सक्षम है। तट से टकराती लहरें सदियों से यह उद्घोष कर रही हैं कि मानवीय चेतना को लंबे समय तक दबाया नहीं जा सकता है। हमारे प्राचीन शास्त्रों में लिखा है: प्रभासं च परिक्रम्य पृथिवीक्रमसंभवम्। अर्थात दिव्य प्रभास (सोमनाथ) की परिक्रमा पूरी पृथ्वी की परिक्रमा के समान है! जब लोग यहां दर्शन-पूजन के लिए आते हैं, तब उन्हें उस सभ्यता की अद्भुत निरंतरता का भी अनुभव होता है, जिसकी ज्योति कभी बुझाई नहीं जा सकी। कई साम्राज्य आए और गए, समय बदला और इतिहास ने ढेरों उतार-चढ़ाव देखे, फिर भी सोमनाथ हमारे हृदय में हमेशा बना रहा।"

Post a Comment

Previous Post Next Post