Top News

संभल में सरकारी जमीन पर बने इमामबाड़ा और ईदगाह पर चला बुलडोजर, पांच थानों की पुलिस और PAC तैनातBulldozers Demolish Imambara and Eidgah Built on Government Land in Sambhal; Police from Five Stations and PAC Deployed

 

संभल। जिले में गुरुवार को इमामबड़ा और ईदगाह पर बुलडोजर की कार्रवाई चल रही है। चंदौसी मार्ग किनारे गांव बिछौली में सरकारी जमीन पर कब्जा था।


12.25 बीघा जमीन पर ईदगाह और करीब ढाई बीघा जमीन पर बना इमामबाड़ा ध्वस्त किया गया। ध्वस्तीकरण में चार बुलडोजर लगे।

एसडीएम निधि पटेल के निर्देशन व नायब तहसीलदार दीपक जुरैल के नेतृत्व में दो राजस्व निरीक्षक व सात लेखपालों की टीम के पुलिस बल के साथ पहुंचने पर दोनों जगह भीड़ जमा हो गई।

लोगों ने किया विरोध

लोगों ने इमामबाड़ा व ईदगाह ध्वस्त करने के लिए पहुंचने का विरोध किया। पुलिस व पीएसी जवानों ने भीड़ को खदेड़ दिया।बाद में सुरक्षा की दृष्टि से पांच थानों की पुलिस फोर्स के साथ एक कंपनी पीएसी व रैपिड रिलीफ फोर्स (आरआरएफ) भी तैनात किया। ध्वस्तीकरण के दौरान डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया, एसपी केके बिश्नोई ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post