Top News

टक्कर मारकर फरार हुआ MLA का बेटा, पुलिस ने सरेआम पैदल मार्च करवाई ‘हवा टाइट’MLA's Son Flees After Causing Collision; Police Publicly Marches Him on Foot to 'Teach Him a Lesson'

 

शिवपुरी। करैरा में राहगीरों को टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के पुत्र दिनेश लोधी के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है।

रविवार को उसे थाने बुलाकर पूछताछ की गई और यातायात नियमों


के उल्लंघन पर चालानी कार्रवाई भी की गई। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर वीआईपी परिवारों से जुड़े मामलों में कानून के पालन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई

पूछताछ के दौरान सामने आया कि दिनेश लोधी की थार गाड़ी में काली फिल्म, हूटर और बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के वाहन का उपयोग किया जा रहा था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन से काली फिल्म और हूटर हटवाए। साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185(4) और 100/177 के तहत चालान किया गया।

घटनास्थल पर ले जाकर की पूछताछ

एसडीओपी डॉ. आयुष जाखड़ (आईपीएस) और टीआई विनोद छावई पुलिस बल के साथ आरोपी को थाने से पैदल ही घटनास्थल तक लेकर गए। वहां मौके का मुआयना कर घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई।

16 अप्रैल को हुआ था हादसा

यह घटना 16 अप्रैल की सुबह करीब 7:30 बजे की है, जब दिनेश लोधी अपनी थार कार से जिम जा रहे थे। इसी दौरान तेज और लापरवाह ड्राइविंग करते हुए उन्होंने राहगीरों को टक्कर मार दी थी। हादसे में संजय परिहार, आशीष परिहार, अंशुल परिहार, सीता वर्मा और पूजा सोनी घायल हो गए थे।

मामले की जांच जारी

घायल संजय परिहार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और सभी तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post