Top News

डॉ. महाडिक को मध्यप्रदेश गौरव पुरस्कारMadhya Pradesh Gaurav Award to Dr. Mahadik

 


उज्जैन, मध्य प्रदेश के प्रतिष्ठित चिकित्सक एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय महाडिक पिछले 50 से अधिक वर्षों से गरीब और वंचित लोगों को सहज, सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान कर रहे है।

1974 से अब तक उन्होंने 45 लाख से अधिक मरीजों का उपचार किया है तथा एक लाख से अधिक क्षय (टीबी) रोगियों का निःशुल्क इलाज किया है। उन्होंने मध्य प्रदेश में धर्मार्थ स्वास्थ्य संस्थानों की स्थापना, चिकित्सा शिक्षा में सुधार और जनस्वास्थ्य नीतियों में महत्वपूर्ण बदलाव की पहल की।


मध्य प्रदेश में पहले निजी चिकित्सा महाविद्यालय R D Gardi Medical College को स्थापित करने का श्रेय भी आपको जाता है। इस महाविद्यालय के माध्यम से अभी तक आप पांच हजार से अधिक डॉक्टरो को देश सेवा के लिए तैयार कर चुके हैं।

एक दूरदर्शी नेतृत्व प्रदान करते हुए डॉ. महाडिक ने डिजिटल स्वास्थ्य मानचित्रण, ग्रामीण स्वास्थ्य गोद लेने जैसी कई महत्वपूर्ण पहल शुरू कीं, साथ ही उज्जैन कैंसर केंद्र में भारत की पहली Varian True Beam HyperArc 30 तकनीक की शुरुआत की और राष्ट्रीय स्तर पर टीबी एवं कोविड-19 नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ध योगदान दिया है।

जनस्वास्थ्य, ग्रामीण सशक्तिकरण और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उनकी असाधारण सेवा निःस्वार्थ राष्ट्रसेवा के लिए कल भोपाल में GRIPS फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक अत्यंत गरिमामय सम्मान समारोह में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री मनोज श्रीवास्तव, Manoj Shrivastava विद्या भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष डॉक्टर रविंद्र कान्हेरे, सद्गुरु नागरिक सहकारी बँक के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता श्री विलास बुचके, Vilas Buchke सद्गुरु सेवा मंडळ की अध्यक्ष श्रीमती रोहिणी शिंगवेकर, Rohini Shingwekar वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अभिजीत देशमुख, Dr.Abhijeet Deshmukh मध्यप्रदेश मराठा समाज के अध्यक्ष वरिष्ठ वास्तुविद श्री प्रवीण जगताप Jagtap P J Pravin के साथ डॉ. महाडिक को मध्यप्रदेश गौरव तथा मराठी गौरव सम्मान से सम्मानित करने का सुअवसर प्राप्त हुआ। उन्हे सन्मानित कर हमारा सम्मान बढ़ा है।

डॉ. महाडिक असाधारण निःस्वार्थ राष्ट्रसेवा के सर्वोच्च आदर्शों का प्रतीक है। डॉ. साहब को बहुत बधाइयां और वे ऐसे ही राष्ट्र सेवा करते रहे , सदा स्वस्थ, मस्त और व्यस्त रहे यही शुभकामनाएं।इस अवसर पर बड़ी संख्या में भोपाल में विविध क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित और प्रभावशाली जन उपस्थित थे।

इसे बना दे

Post a Comment

Previous Post Next Post