भारतीयों के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विदेश मंत्रालय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मंत्रालय ने साफ कहा है कि ये टिप्पणियां गलत जानकारी पर आधारित, अनुचित और बेहद निम्न स्तर की हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बयान जारी करते हुए कहा कि इस तरह की टिप्पणियां भारत-अमेरिका संबंधों की वास्तविकता को नहीं दर्शातीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोनों देशों के संबंध लंबे समय से आपसी सम्मान और साझा हितों पर आधारित रहे हैं।
यह विवाद उस समय सामने आया, जब डोनाल्ड ट्रंप ने एक पॉडकास्टर के चार पन्नों का प्रतिलेख साझा किया, जिसमें भारतीयों को लेकर अपमानजनक बातें कही गई थीं। इस घटनाक्रम के बाद भारत सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए अपनी आपत्ति दर्ज कराई है।
सरकार का कहना है कि ऐसे बयान न केवल अस्वीकार्य हैं, बल्कि द्विपक्षीय संबंधों की गरिमा के भी खिलाफ हैं।

Post a Comment