Top News

जबलपुर में मंत्री-आईएएस विवाद: मंत्री राकेश सिंह पर IAS शाह को धमकाने का आरोप, आईएएस एसोसिएशन को शिकायतMinister-IAS dispute in Jabalpur: Minister Rakesh Singh accused of threatening IAS Shah, complaint lodged with IAS Association



लोक निर्माण मंत्री राकेश पर स्मार्ट सिटी के सीईओ एवं आईएएस अधिकारीअरविंद सिंह के साथ कथित अभद्र व्यवहार और धमकाने के आरोप सामने आए। मामले को लेकर अरविंद शाह ने अपना पक्ष आईएएस एसोसिएशन के समक्ष रखा है। जानकारी के अनुसार, हाल ही में मंत्री राकेश सिंह ने अरविंद शाह को अपने बंगले पर बुलाया था। आरोप है कि इस दौरान अधिकारी को करीब एक घंटे तक वहां रोके रखा गया और बातचीत के दौरान उनके साथ कथित तौर पर अपमानजनक व्यवहार किया गया।  

बताया जा रहा है कि इस घटनाक्रम से आहत अरविंद शाह ने पूरे मामले की जानकारी आईएएस एसोसिएशन को दी। इसके बाद एसोसिएशन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मंत्री से मुलाकात की। मंत्री का कहना है कि आईएएस ने एक महिला कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार किया और उनका फटकारा। आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष मनु श्रीवास्तव ने कहा कि पूरे घटनाक्रम की जानकारी मुख्यमंत्री मोहन यादव को दी है। उनके मुताबिक यह मामला गलतफहमी का था, जिसे बातचीत के जरिए सुलझा लिया गया है। वहीं, अरविंद शाह ने कहा कि उन्होंने अपना पक्ष एसोसिएशन के समक्ष रख दिया है। फिलहाल वह इस मामले में सार्वजनिक तौर पर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहते। 

दरअसल 17 मार्च को अरविंद शाह ने जबलपुर में स्मार्ट सिटी के सीईओ का पदभार संभाला था, उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की। इसमें पाया गया कि कुछ कर्मचारी अनुपस्थित रहते है। इस मामले में शाह ने जब एक महिला कर्मचारी को बुलाकर फटकार लगाई, जिसके बाद महिला ने शिकायत मंत्री राकेश सिंह से कर दी। इसके बाद 22 अप्रैल को मंत्री ने शाह को अपने बंगले पर बुलाकर कर जमकर फटकार लगाई।  

Post a Comment

Previous Post Next Post