Top News

जबलपुर में बिल नहीं चुकाया तो बिजली कंपनी के कर्मचारियों की गुंडागर्दीElectricity Company Employees Engage in Thuggery in Jabalpur Over Unpaid Bills


जबलपुर। बिजली बिल बकाया वसूली के लिए मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण बकाया नहीं चुकाने पर कार्रवाई तेज, घरों से फ्रिज, कूलर और बाइक जब्तकर दिया है। बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए टीम ने कई बकायादार उपभोक्ताओं के घरों से घरेलू सामान जब्त किया।वहीं एक उपभोक्ता के घर कुर्की का नोटिस भी चस्पा किया गया। कंपनी अधिकारियों के अनुसार, बार-बार नोटिस देने के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं करने पर यह कार्रवाई की गई है, जो आगे भी जारी रहेगी।


कुर्की का नोटिस चस्पा

हनुमानताल क्षेत्र के सुब्बाशाह बहोराबाग निवासी रोशन जमीर पर 62 हजार 582 रुपये की बकाया राशि थी। कई बार संपर्क के बावजूद भुगतान नहीं होने पर टीम ने कुर्की वारंट जारी कर उनके घर पर नोटिस चस्पा कर दिया।

कई उपभोक्ताओं पर कार्रवाई

इसी क्रम में प्रेम सागर निवासी अजय शर्मा की बाइक, लक्ष्मी बाई के घर से कूलर, रोशन जमीर के घर से फ्रिज तथा बबलू अहिरवार के घर से टीवी जब्त किया गया। अधिकारियों ने बताया कि बकाया राशि जमा करने पर जब्त सामान वापस कर दिया जाएगा।

कार्रवाई जारी रहेगी

अधीक्षण अभियंता संजय अरोरा ने बताया कि एक बकायादार के घर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया है, जबकि अन्य उपभोक्ताओं के गैर-जरूरी सामान को नियमानुसार जब्त किया गया है। उन्होंने कहा कि सामान जब्ती के बाद एक उपभोक्ता ने बकाया राशि जमा भी कर दी है। वसूली अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post