केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें एक प्रमुख कॉरपोरेट समूह के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) में एयरवर्दीनेस डायरेक्टरेट के डिप्टी डायरेक्टर जनरल को गिरफ्तार किया है. यह मामला एक प्राइवेट कंपनी के लिए ड्रोन आयात की सुविधा प्रदान करने के बदले कथित तौर पर 2.5 लाख रुपए की रिश्वत लेने का है.
अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने ड्रोन आयात में शामिल एक एयरोस्पेस कंपनी से जुड़े भरत माथुर और डीजीसीए मुख्यालय में एयरवर्दीनेस डायरेक्टरेट के डिप्टी डायरेक्टर जनरल मुदावथ देवुला को गिरफ्तार किया.
छापेमारी में नकदी और सोने के सिक्के बरामद
बयान में कहा गया है कि सीबीआई ने दिल्ली में चार स्थानों पर आरोपी अधिकारी और अन्य निजी व्यक्तियों के परिसरों की तलाशी ली और इस दौरान 37 लाख रुपए की नकदी के साथ-साथ सोने और चांदी के सिक्के और कई डिजिटल उपकरण जब्त किए गए.

Post a Comment