Top News

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को दिया गया इंदौर के भव्य प्रतिमा प्रतिष्ठा महोत्सव का निमंत्रणChief Minister Dr. Mohan Yadav was invited to the grand Pratima Pratishtha Mahotsav in Indore in Bhopal.



इंदौर (प्रदीप जैन)l तिलक नगर स्थित राजेंद्रसूरी गुरु मंदिर में आचार्य श्रीमद्विजय हितेशचंद्र सूरीश्वरजी म.सा. की पावन निश्रा में 2 से 4 मई 2026 तक आयोजित होने वाले भव्य प्रतिमा प्रतिष्ठा महोत्सव हेतु आज भोपाल में डॉ. मोहन यादव को ससम्मान आमंत्रण प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री को आमंत्रण देने पहुंचे प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से मेघराज जैन,अनूप कटारिया, संजय मोदी ,प्रेम कमल वागरेचा एवं सौरभ जैन शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आयोजन में पधारकर धर्मलाभ लेने एवं समारोह की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया।

इस दौरान महोत्सव की धार्मिक गरिमा, कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं समाजजनों की तैयारियों की जानकारी भी दी गई। गौरतलब है कि इंदौर में 29 अप्रैल से 4 मई तक मंगल प्रवेश, नवकारसी, प्रवचन, जाजम वरघोड़ा तथा प्रतिमा प्रतिष्ठा सहित अनेक भव्य धार्मिक आयोजन होंगे, जिससे शहर का वातावरण पूर्णतः धर्ममय रहेगा।

इस आयोजन का संयुक्त संचालन श्री सौधर्म बृहत्तपागच्छीय त्रिस्तुतिक जैन श्रीसंघ, श्री आदिनाथ राजेंद्र जैन श्वेतांबर पेढ़ी ट्रस्ट, श्री मोहनखेड़ा तीर्थ, श्री राजेंद्र सूरी आराधना भवन एवं श्री पार्श्वनाथ राजेंद्र प्रतिष्ठा महोत्सव समिति द्वारा किया जा रहा है।

महोत्सव को लेकर जैन समाज में उत्साह और श्रद्धा का विशेष माहौल बना हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post