Top News

बेटे के थार कांड पर भाजपा विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा बयान ।BJP MLA Pritam Lodhi issues a major statement regarding his son's 'Thar incident'.

 

शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से विधायक बेटे ने थार से टक्कर मारकर 5 लोगों को घायल कर दिया। हादसे के बाद पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। हादसे के बाद प्रदेश भर में चर्चा हो रही है। इसी बीच बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि विधायक के लिए पुत्र परिवार बड़ा नहीं होता।


बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- विधायक के लिए पुत्र परिवार बड़ा नहीं होता, जनता सर्वोपरि है। पुलिस प्रशासन से उम्मीद है कि करैरा के पीड़ितों को न्याय दिलवाए।

बीजेपी विधायक की पोस्ट से एक बात तो स्पष्ट है कि उन्होंने पुलिस को बेटे के खिलाफ कार्रवाई करने की खुली छूट दे दी है। हालांकि पुलिस की अगली कार्रवाई क्या होती है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

जानकारी के मुताबिक, करेरा थाना क्षेत्र में पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी ने मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों और पैदल जा रही दो महिलाओं को टक्कर मार दी। जिससे वे घायल हो गए। दिनेश लोधी बिना नंबर प्लेट वाली काले रंग की थार गाड़ी चला रहे थे। घटना में घायल सभी लोगों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है,जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

दिनेश लोधी बोले- लड़के मोटरसाइकिल लहराते हुए चल रहे थे

जब घायलों के परिजनों ने जिम के बाहर जाकर दिनेश लोधी से पूछताछ की तो वे बोले आपके लड़के मोटरसाइकिल लहराते हुए चल रहे थे। इसके बाद पुलिस ने विधायक पुत्र के खिलाफ fir दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post