Top News

अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर धमाका: ‘राका’ बना AA22XA6 का टाइटल, बाल्ड लुक में सामने आया ‘पुष्पा’ स्टार का शॉकिंग फर्स्ट लुकA Birthday Bonanza for Allu Arjun: ‘Raka’ Revealed as the Title for AA22XA6; ‘Pushpa’ Star’s Shocking First Look—Sporting a Bald Avatar—Unveiled.

 

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन बर्थडे के इस शुभ मौके पर अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड पैन इंडिया एक्शन थ्रिलर फिल्म AA22xA6 का टाइटल पोस्टर सामने आ चुका है. टाइटल के साथ-साथ अल्लू अर्जुन की शॉकिंग फर्स्ट लुक भी सामने आया है. मेकर्स ने 7 अप्रैल को फिल्म का टाइटल पोस्टर को आज अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर रिवील करने का ऐलान किया था. फैंस का इंतजार अब खत्म हो चुका है. एटली के निर्देशन में बनी फिल्म को लेकर खूब चर्चा है और अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए यह गिफ्ट किसी बड़ी ट्रीट से कम नहीं है.


अल्लू अर्जुन और फिल्म के डायरेक्टर एटली ने भी इस पोस्टर को सोशल मीडिया पर जारी किया था और इसके कैप्शन में लिखा था, 'धमाके लिए तैयार रहे, कल सुबह 11 बजे फिल्म का टाइटल पोस्टर जारी होगा'. अब अल्लू अर्जुन और एटली की जोड़ी की साथ में पहली फिल्म ने उनके फैंस के दिलों की धड़कनों को बढ़ा दिया है. अब पुष्पा स्टार के फैंस का दिल बाग-बाग हो चुका है और अब वो इस फिल्म की रिलीज के इंतजार में बैठ चुके हैं.

बता दें, शाहरुख खान के साथ जवान बनाने के बाद से एटली इस फिल्म पर काम कर रहे हैं. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी होंगी. दीपिका इससे पहले एटली के साथ फिल्म जवान में काम कर चुकी हैं. अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका की यह पहली फिल्म है. इस फिल्म से दीपिका पादुकोण के स्टंट और एक्शन के कुछ सीन भी पहले ही सामने आ चुके हैं.

Post a Comment

Previous Post Next Post