Top News

उज्जैन में दर्दनाक हादसा: खदान में नहाने गए 9 बच्चों में 2 की डूबकर मौतTragic Accident in Ujjain: 2 of 9 Children Who Went for a Swim in a Quarry Dro

 उज्जैन : शैलेंद्र सिंह कुशवाहा

उज्जैन से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां खदान में नहाने गए 9 किशोरों में से 2 की डूबने से मौत हो गई, जबकि 7 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।


यह हादसा ग्राम करोंदिया के पास सोमवार शाम करीब 3 बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक सभी बच्चे खदान में नहाने गए थे, तभी दो किशोर गहरे पानी का अंदाजा नहीं लगा पाए और डूबने लगे। उन्हें बचाने के प्रयास में बाकी दोस्त भी पानी में उतरे, लेकिन खदान की गहराई के कारण स्थिति और बिगड़ गई।

मृतकों की पहचान किशनपुरा निवासी अनस खान (16) और शुभम जाटवा (17) के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और रेस्क्यू टीम की मदद से 7 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

नानाखेड़ा सीएसपी श्वेता गुप्ता के अनुसार, सूचना मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और देर रात तक अभियान जारी रहा। एक शव बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरे की तलाश के बाद पुष्टि की गई।

यह घटना एक बार फिर चेतावनी देती है कि असुरक्षित और गहरी खदानों में नहाना कितना खतरनाक हो सकता है, खासकर बच्चों और किशोरों के लिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post