Top News

महापौर पेश करेंगे इंदौर नगर निगम का 8450 करोड़ ई-बजट, नेता प्रतिपक्ष ने काली पट्‌टी बांधकर जताया विरोधThe Mayor will present the Indore Municipal Corporation's e-budget of Rs 8450 crore, the Leader of the Opposition expressed his protest by wearing a black band.



इंदौर। शहर के विकास की दिशा तय करने वाला इंदौर नगर निगम का बजट मंगलवार को पेश किया जा रहा है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव करीब 8450 करोड़ रुपये का ई-बजट प्रस्तुत करेंगे।


बजट पेश होने से पहले ही कांग्रेस पार्षदों ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। नेता प्रतिपक्ष काली पट्टी बांधकर परिषद में पहुंचे, जबकि पार्षद कुणाल सोलंकी ने टी-शर्ट पर स्लोगन लिखकर विरोध जताया। उनकी टी-शर्ट पर “पियो नाली का पानी, नगर निगम के विकास की कहानी” लिखा था।

सत्र के दौरान कांग्रेसी पार्षद फौजिया शेख द्वारा ईरानी नेताओं को श्रद्धांजलि देने को लेकर भी परिषद में हंगामा हुआ। इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई। बजट पेश होने के बाद बुधवार को इस पर चर्चा और बहस होगी। विपक्ष ने नगर निगम के कार्यों और विकास योजनाओं को लेकर सत्ता पक्ष को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है।

Post a Comment

Previous Post Next Post