Top News

ऑनलाइन फ्रॉड अलर्ट: एक गलती और 3 अकाउंट से उड़ गए लाखोंOnline Fraud Alert: One Mistake, and Lakhs Wiped Out from Three Accounts

 

मध्य प्रदेश में साइबर पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शातिर ठग नए नए तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। ठगी का एक अनोखा और चौंका देने वाला मामला सूबे के जबलपुर से सामने आया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि, यहां एक शख्स को गूगल पर डॉक्टर का नंबर सर्च करना ही भारी पड़ गया है। शख्स द्वारा गूगल पर मिले नंबर पर क्लिक करते ही उसके बैंक खाते से डेढ़ लाख रुपए पार हो गए हैं


मिली जानकारी के अनुसार, युवक को गूगल में डॉक्टर का नंबर सर्च करना भारी पड़ गया है। गूगल सर्च में मिले नंबरों पर जैसे ही उनने क्लिक किया, उसके फोन से कनेक्ट तीन बैंक खातों से डेढ़ लाख रुपए निकाल लिए गए हैं। फिलहाल, ठगी का पता चलते ही पीड़ित युवक ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है, जिसके बाद साइबर टीम ने ठगों की तलाश शुरू कर दी है।

मिर्गी के इलाज का अच्छा डॉक्टर तलाश रहा था शख्स

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, शहर की भूकम्प बस्ती के बजरंग नगर करमेता में रहने वाले सुशील कुमार सोनी को गूगल पर डॉक्टर का नंबर सर्च करना भारी पड़ गया है। सुशील कुमार मिर्गी के इलाज के लिए नागपुर में किसी अच्छे डॉक्टर का नंबर खोज रहे थे। इस दौरान डॉक्टर के बजाए उन्हें गूगल पर साइबर ठगों का नंबर मिल गया। बताया जा रहा है कि, नंबर से डॉक्टर की जानकारी प्राप्त करने के लिए उनसे 10 रुपए शुल्क जमा करने को कहा गया। 

लिंक पर क्लिक करते ही तीन अकाउंट खाली

सुशील कुमार सोनी ने दिए गए नंबर पर फीस जमा करनी चाही पर उसपर राशि जमा नहीं हो सकी। इस संबंध में उन्होंने कॉल अटैंड करने वाले शख्स को बताया। इसपर शातिर ठग ने उन्हें एक लिंक भेजते हुए उसपर पैमेंट करने को कहा। लिंक पर क्लिक करते ही फोन से कनेक्ट तीन बैंक अकाउंट से एक - एक कर डेढ़ लाख रुपए ट्रांसफर हो गए। इससे पहले के सुशील कुछ समझ पाते उनके तीनों बैंक खाते खाली हो गए। पीड़ित सुशील के अनुसार, उनकी नजरों के सामने खाते से पैसे कट रहे थे। वो जबतक एक बैंक में फोन कर अकाउंट ब्लाक करने के बारे में सोचते, दूसरे बैंक खाते से पैसे कटने का मैसेज मोबाइल पर आ जाता।

ठगों की तलाश में जुटी पुलिस

बता दें कि, पीड़ित सुशील कुमार सोनी सराफा दुकान में सेल्समेन है। ठगी का शिकार होने के बाद उन्होंने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज करा दी है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से अज्ञात साइबर ठगों की तलाश शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post