महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक 64 साल के बुजुर्ग से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर करीब 28 लाख रुपये की ठगी हुई है। पीड़ित बुजुर्ग कल्याण पश्चिम की रौनक सिटी में रहते हैं। पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले की जानकारी दी। पीड़ित ने बताया कि एक अप्रैल से सात अप्रैल के बीच उनके पास कई अनजान और अंतरराष्ट्रीय नंबरों से व्हाट्सएप कॉल आए। फोन करने वालों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताया। उन्होंने बुजुर्ग को डराया कि उनके बैंक खाते मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकी गतिविधियों से जुड़े हैं। जालसाजों ने बुजुर्ग को गिरफ्तार करने की धमकी दी। उन्होंने जांच और वेरिफिकेशन के नाम पर पैसे भेजने का दबाव बनाया। डर की वजह से बुजुर्ग ने आरोपियों के बताए खातों में कुल 27.9 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में उन्हें अहसास हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। खड़कपाड़ा पुलिस स्टेशन ने बुधवार को इस मामले में केस दर्ज किया। पुलिस अब उन बैंक खातों और कॉल रिकॉर्ड की जांच कर रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए डिजिटल सबूतों की मदद ली जा रही है
Post a Comment