Top News

सीएम का आज मेगा दौरा: 1,078 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन, रोड शो से दिखेगा शक्ति प्रदर्शनCM's Mega Visit Today: Inauguration and Groundbreaking of Development Projects Worth ₹1,078 Crore; Roadshow to Showcase a Display of Strength.

 

सिवनी मालवा को आज बड़ी सौगात मिलने वाली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिवनी मालवा को 972.16 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। वे नर्मदापुरम-टिमरनी मार्ग (राज्य राजमार्ग-67) का इंटरमीडिएट से 2-लेन पक्के शोल्डर सहित हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल (HAM) का उन्नयन एवं पुनर्निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया ।


इससे क्षेत्र में आवागमन सुगम होने के साथ-साथ विकास की रफ्तार को नई गति मिलेगी।नर्मदापुरम से टिमरनी मार्ग की लंबाई 72.18 किलोमीटर है तथा इसकी लागत 972,16 करोड़ रुपए है। निर्माण कार्य एमपीआरडीसी द्वारा किया जाएगा।

-पूजन से पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में जाएंगे और वहां पूजन-अर्चन कर रोड शो करेंगे। रोड शो रेंज ऑफिस चौराहा से शुरू होगा और कल्लू चौक, नर्मदा मंदिर चौक, सराफा बाजार, गांधी चौक, जय स्तंभ चौक होते हुए पुराना बस स्टैंड पर समाप्त होगा। इस भव्य रोड शो के जरिए वे जनता का अभिवादन स्वीकार करेंगे।

इसके बाद कृषि उपज मंडी सिवनी मालवा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव 106,34 करोड़ के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन करेंगे। इनमें 48.65 करोड़ के 45 तथा 57.69 करोड़ के 51 कार्यों का भूमि-पूजन शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले कलेक्टर डॉ. सोनिया मीणा और पुलिस अधीक्षक (SP) ने कार्यक्रम स्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

​मुख्य जानकारी एक नज़र में:

कुल लागत (मुख्य मार्ग): 972.16 करोड़ रुपये

​अन्य विकास कार्य: 106.34 करोड़ रुपये

​सड़क की लंबाई: 72.18 किलोमीटर

​मॉडल: हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल (HAM)

निर्माण कार्य: एमपीआरडीसी द्वारा

​प्रमुख कार्यक्रम: रोड शो, लोकार्पण एवं हितलाभ वितरण।

Post a Comment

Previous Post Next Post