Top News

इंदौर में बड़े शो से पहले ड्रग्स कनेक्शन पर बवाल: आयोजक कपिल वाधवानी का नशा करते वीडियो वायरलUproar over Drug Connection Ahead of Major Show in Indore: Video of Organizer Kapil Wadhwani Consuming Drugs Goes Viral

 

 पुलिस के साथ नजर आया कपिल 

मध्य प्रदेश के इंदौर में 21 मार्च को होने वाले बड़े म्यूजिक शो से पहले ड्रग्स कनेक्शन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। शहर में होने वाले इस हाई-प्रोफाइल आयोजन से जुड़े बताए जा रहे आयोजक कपिल वाधवानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कथित रूप से नशा करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि जिस शहर में पुलिस नशे के खिलाफ अभियान चला रही है, उसी शहर में नशे के आरोपों में घिरा व्यक्ति बड़ा इवेंट कैसे करवा रहा है।


सूत्रों के मुताबिक 21 मार्च को इंदौर में होने वाले पंजाबी सिंगर औजला के शो के पीछे कपिल वाधवानी का नाम सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि आयोजन की तैयारियां चल रही हैं, लेकिन स्थानीय प्रशासन और पुलिस को इस इवेंट की पूरी जानकारी नहीं है। यही वजह है कि वीडियो वायरल होने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। चर्चा यह भी है कि कपिल वाधवानी पहले भी शहर में हाउस पार्टी आयोजित करता रहा है, जहां कथित रूप से नशे का इस्तेमाल और सप्लाई होती थी। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वायरल वीडियो ने पूरे मामले को संदेह के घेरे में ला दिया है।


सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब इंदौर पुलिस कमिश्नर द्वारा लगातार ड्रग्स के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, कई मामलों में एफआईआर दर्ज हो रही है, तो फिर ऐसे व्यक्ति को बड़े आयोजन की अनुमति कैसे मिल रही है। अब निगाहें पुलिस और जिला प्रशासन पर टिक गई हैं कि वायरल वीडियो सामने आने के बाद क्या जांच होगी, क्या आयोजन पर रोक लगेगी या फिर मामला दबा दिया जाएगा।फिलहाल शहर में होने वाले इस बड़े शो पर विवाद के बाद प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है, क्योंकि अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो यह मामला सिर्फ एक इवेंट का नहीं बल्कि पूरे नशा नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post