Top News

ओडिशा में राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के बाद UP में बवाल, लखनऊ से मुरादाबाद तक सड़क पर उतरे किसानUproar in UP following Rakesh Tikait's arrest in Odisha; farmers take to the streets from Lucknow to Moradabad.


किसान नेता राकेश टिकैत की ओडिशा में गिरफ्तारी के बाद उत्तर प्रदेश में सियासी माहौल गर्मा गया है. सोमवार, 30 मार्च को जैसे ही राकेश टिकैत की गिरफ्तारी की खबर सामने आई, भारतीय किसान यूनियन (BKU) के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा और वो सड़क पर उतर गए. राजधानी लखनऊ में किसानों ने गिरफ्तारी के विरोध में हजरतगंज थाने का घेराव किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. 


भारतीय किसान यूनियन ने किया प्रदर्शन

राकेश टिकैत की गिरफ्तारी का असर पश्चिमी यूपी के मुरादाबाद में भी देखने को मिला. ग़ुस्साए किसानों ने मुरादाबाद के अलग-अलग थानों पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है और टिकैत की रिहाई की मांग कर रहे हैं. सोमवार से ही बड़ी संख्या में किसान यहां इकजुट होना शुरू हो गए और दरी बिछाकर बैठ गए. 

किसानों का कहना है कि राकेश टिकैत किसानों की समस्याओं को लेकर ओडिशा में चल रहे आंदोलन को मजबूत करने जा रहे थे. लेकिन, वहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की आवाज़ दबाने की कोशिश कर रही है. 

राकेश टिकैत को रिहा करने की मांग

प्रदर्शन कर रहे किसानों ने साफ कहा कि जब तक टिकैत को सम्मान के साथ रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक उनका धरना जारी रहेगा. राकेश टिकैत की गिरफ्तारी बिल्कुल गलत है. यह किसानों की आवाज दबाने की कोशिश है। जब तक उन्हें रिहा नहीं किया जाएगा, हमारा धरना जारी रहेगा. 

मेरठ और बिजनौर में भी भाकियू के कार्यकर्ताओं ने जेल भरो और थाना घेराव का बिगुल फूँक दिया है. मवाना में किसानों ने सीओ दफ़्तर का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की उन्होंने कहा कि जब तक टिकैत को रिहा नहीं किया जाएगा वो यहां से हटेंगे नहीं. 

Post a Comment

Previous Post Next Post