‘
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर तीखा हमला बोला है। यूनाइटेड स्टेट्स कमीशन ऑन इंटरनेशनल रिलीजियस फ्रीडम (USCIRF) द्वारा रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (R&AW) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के खिलाफ प्रतिबंध लगाने की मांग के एक दिन बाद कांग्रेस ने RSS पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। दुनिया में धार्मिक स्वतंत्रता की निगरानी के लिए बने कमीशन ने अपनी रिपोर्ट में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन से कहा है कि भारत के आरएसएस और रिसर्च एंड एनालिसिस विंग पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। रिपोर्ट में आरएसएस और रॉ के कामकाज के तरीके पर सवाल उठाए हैं।
RSS को बैन किया जाए: कांग्रेस
कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा कि अमेरिका को RSS पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। यूएससीआईआरएफ द्वारा साझा की गई एक पोस्ट को साझा करते हुए पार्टी ने कहा कि यह सिफारिश ट्रंप प्रशासन को यूएससीआईआरएफ द्वारा की गई थी, जो एक आधिकारिक अमेरिकी सरकारी निकाय है। आयोग के निष्कर्षों पर प्रकाश डालते हुए कांग्रेस पार्टी ने कहा, यूएससीआईआरएफ ने चेतावनी दी है कि आरएसएस लोगों की धार्मिक स्वतंत्रता के लिए खतरा पैदा करता है। कांग्रेस ने कहा कि संविधान का विरोध करने वाला और मनुस्मृति के अनुसार देश चलाने की वकालत करने वाला संगठन इस राष्ट्र की एकता और भाईचारे के लिए जहर है।
Post a Comment