Top News

राहुल' निकला अब्दुल, शादी का झांसा देकर युवती से एक साल तक की दरिंदगी, अब पहुंचा जेल'Rahul' Turns Out to be Abdul: Brutalizes Young Woman for a Year Under Pretext of Marriage; Now Behind Bars

 '

मध्य प्रदेश के जबलपुर से पहचान छिपाकर युवती का शारीरिक और मानसिक शोषण करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी अब्दुल फराज खान को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने खुद को 'राहुल' बताकर एक युवती से दोस्ती की और शादी का झांसा देकर पिछले एक साल तक उसके साथ दरिंदगी की।


पीड़िता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, आरोपी अब्दुल फराज खान ने अपनी असली पहचान छिपाते हुए खुद को 'राहुल' बताया था। दोस्ती के बाद उसने युवती को शादी का भरोसा दिलाया और पिछले एक साल से उसका शारीरिक शोषण करता रहा। आरोपी उसे जबलपुर के अलावा अन्य शहरों में भी ले गया, जहां उसने युवती के साथ ज्यादती की।

पहले से शादीशुदा, दो बच्चों का पिता

युवती को जब पता चला कि राहुल असल में अब्दुल फराज खान है और वह पहले से शादीशुदा होने के साथ-साथ दो बच्चों का पिता भी है, तो उसने उससे दूरी बना ली। सच्चाई सामने आने के बाद जब युवती ने बात करना बंद किया, तो आरोपी अपनी असलियत पर उतर आया। उसने पीड़िता के अंतरंग पलों के वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

लगातार मिल रही जान से मारने की धमकियों और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़िता इस कदर टूट चुकी थी कि उसने आत्महत्या करने का मन बना लिया था। हालांकि, कुछ वकीलों के संपर्क में आने के बाद उसे ढांढस मिला। वकीलों ने पीड़िता को कानूनी लड़ाई लड़ने की समझाइश दी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

 नशीली वस्तु खिला करता था गलत काम

पुलिस को दिए आवेदन में युवती ने कई संगीन आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसे नशीली वस्तु खिलाकर उसके साथ गलत काम करता था और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था। आरोपी ने युवती के निजी वीडियो भी बना लिए थे, जिनका उपयोग वह दबाव बनाने के लिए कर रहा था।

शिकायत मिलने के बाद जबलपुर की ओमती थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुराना बस स्टैंड निवासी आरोपी अब्दुल फराज खान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। लव जिहाद का आरोप लगाते हुए वकीलों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post