Top News

ईरान परमाणु हथियार नहीं बना सकता', अटकलों के बीच लाइव आए इजराइली PM नेतन्याहू, बोले- अभी मैं जिंदा हूं'Iran Cannot Build Nuclear Weapons': Amidst Speculation, Israeli PM Netanyahu Goes Live—Says, "I Am Still Alive"

 

इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार रात इजराइल में लाइव आकर देश को संबोधित किया। ईरान के साथ जारी युद्ध के बीच उन्होंने कई बड़े दावे किए और कहा कि अब ईरान यूरेनियम संवर्धन और बैलिस्टिक मिसाइल बनाने में सक्षम नहीं है।


 “मैं जिंदा हूं… आप पर गर्व है”

अपने संबोधन की शुरुआत में नेतन्याहू ने कहा, 'मेरे भाइयों और बहनों, इजरायल के नागरिकों, मुझे आप पर गर्व है। मुझे आपके दृढ़ संकल्प पर गर्व है। मैं जानता हूं कि सुरक्षा कक्षों में घंटों बिताना कितना कठिन है और आश्रय स्थलों में भी घंटों बिताना कितना कठिन है। मैं बच्चों, स्कूलों और व्यवसायों से जुड़ी कठिनाइयों को समझता हूं। मैं जानता हूं कि बुजुर्गों और आरक्षित सैनिकों के लिए यह कितना मुश्किल है। सरकार में मेरे सहयोगी और मैं, हम हर दिन काम कर रहे हैं। आपके लिए इसे आसान बनाने के लिए, स्कूलों और अर्थव्यवस्था को धीरे-धीरे खोलने के लिए।'

लोगों के लिए मुआवजे का ऐलान

उन्होंने कहा कि सरकार व्यापारियों, कर्मचारियों और सैनिकों के परिवारों के लिए बड़ा आर्थिक पैकेज (मुआवजा) दे रही है। जरूरत पड़ने पर इसमें और बढ़ोतरी भी की जाएगी।

जंग के 3 बड़े लक्ष्य

नेतन्याहू ने साफ बताया कि इस युद्ध में इजरायल के तीन मुख्य लक्ष्य हैं:

ईरान के परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह खत्म करना

ईरान के मिसाइल प्रोग्राम को नष्ट करना

ऐसी स्थिति बनाना जिससे ईरान की जनता खुद अपना भविष्य तय कर सके

 “हम शेर हैं, दुनिया सुन रही है हमारी गर्जना”

उन्होंने कहा, इजराइल के लोग “शेर और शेरनियां” हैं, उनकी ताकत और एकता की आवाज पूरी दुनिया में गूंज रही है। लोगों का हौसला ही सेना और सरकार को आगे बढ़ने की ताकत दे रहा है।

ईरान को कड़ी चेतावनी

नेतन्याहू ने कहा कि ईरान अपने परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम को फिर से शुरू करना चाहता है। लेकिन इजराइल उसे “कुचलकर धूल में मिला देगा। उन्होंने यह भी कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ मिलकर इजराइल ने कई बड़ी सैन्य सफलताएं हासिल की हैं। ईरान के शीर्ष सैन्य और राजनीतिक नेताओं को निशाना बनाया गया है

बड़े दावे, पुष्टि बाकी

नेतन्याहू ने कुछ बड़े दावे किए, जैसे:

ईरान के शीर्ष नेताओं और कमांडरों को मार गिराने का दावा

परमाणु और मिसाइल क्षमता खत्म होने का दावा

हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी सामने नहीं आई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post