Top News

लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद गिरफ्तार: आईएसआई के इशारे पर बनाया था मॉड्यूल, कई जगह लगाए थे भारत विरोधी पोस्टर Lashkar Terrorist Shabbir Ahmed Arrested: Formed a Module at the Behest of the ISI; Put Up Anti-India Posters in Several Locations

 

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के आतंकी शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी दिल्ली बॉर्डर पर एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लोन पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के निर्देश पर भारत में लश्कर-ए-तैयबा के एक नए मॉड्यूल को सक्रिय करने की कोशिश कर रहा था।


जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बलों ने एक गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाकर उसे दिल्ली बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है ताकि उसके नेटवर्क, साथियों और भारत में उसकी गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा सके। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आईएसआई के इशारे पर भारत विरोधी गतिविधियों में लगा हुआ था।

हाल के दिनों में दिल्ली और दक्षिण भारत से लश्कर-ए-तैयबा के मॉड्यूल का भी भंडाफोड़ किया गया था। इन्होंने दिल्ली और कोलकाता जैसे शहरों में भारत विरोधी पोस्टर लगाकर माहौल खराब करने की कोशिश की थी। दिल्ली में कश्मीरी गेट बस अड्डा और मेट्रो स्टेशन के पास भारत विरोधी कई पोस्टर लगाए गए थे। कहा जा रहा है कि इस मॉड्यूल को बांग्लादेश से शब्बीर अहमद लोन हैंडल कर रहा था।

Post a Comment

Previous Post Next Post