Top News

करनाल के इंद्री में नहर से मिले आठ गोवंशी के कटे सिर, इलाके में मचा हड़कंप; अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जEight severed heads of cattle found in a canal in Indri, Karnal; panic grips the area; case registered against unidentified persons.

 

करनाल में धमनेहड़ी गांव के पास पश्चिमी यमुना नहर से आठ गोवंशी के सिर और पैर मिले हैं। नहर में करीब दो फीट पानी है, इसीलिए कटे अंग बह नहीं पाए। घटना के जानकारी पर ग्रामीण और गोसेवक एकत्रित हो गए।


डीएसपी इंद्री सतीश गौतम और एसएचओ मौके पर पहुंचे। एफएसएल की टीम को बुलाया गया। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले चार फरवरी को गांव जट्टपुरा में 50 गोवंशियों के कटे अंग और 12 फरवरी को पानीपत के पत्थरगढ़ में आठ गोवंशी के सिर मिले थे। गोसेवक मेघराज ने बताया कि गाय के कटे सिर देखकर ऐसा लगता है कि कुछ सिर रात में काटे हुए हैं।

50 गोवंशी मारने वालों को पुलिस पकड़ नहीं पाई

गत चार फरवरी की रात को जट्टपुरा के पास जंगल में अवैध बुचड़खाना की सूचना गोरक्षकों ने पुलिस को दी थी। पुलिस को 50 गोवंशी मृत मिले थे। जांच में सामने आया था कि वहां गोवंशी का मांस उतारा जाता था।

ज्योतिसर के पास भाखड़ा-नरवाना ब्रांच में भी मिल चुके सिर

नवंबर 2023 में कुरुक्षेत्र के गांव ज्योतिसर के पास भाखड़ा-नरवाना ब्रांच नहर में गोवंश के सिर मिले थे। इसके एक दो दिन के बाद मांस से भरे हुए प्लास्टिक के कट्टे भी पानी में तैरते मिले थे। पुलिस के साथ अंबाला तक नहर के आस-पास जांच भी की गई थी। पुलिस ने इसे गोकशी का मामला मानते हुए जांच की थी। इस मामले में पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा था।

यमुनानगर के नाहरपुर गांव में गोकशी आई थी सामने

11 जनवरी 2024 को नाहरपुर गांव में गोकशी का मामला सामने आया था। नाहरपुर के किसान के खेत में गाय का कटा सिर व खाल मिली थी, जबकि पास ही पापुलर की एक नर्सरी के खेत में गाय का खून व गोबर मिला था। इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज हुआ था। नंवबर 2025 में पुलिस ने नागल पट्टी के घर में गोवंशी का मांस पकाते हुए पकड़ा था। कुछ ही दूरी पर गोवंशी के अवशेष बरामद हुए थे।

25 फरवरी 2026 को थाना प्रतापनगर में हरियाणा गोवंश संरक्षण एवं गोसंवर्धन अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ था। गांव नागल पट्टी में 7.20 किलोग्राम गोमांस, कटाई में इस्तेमाल होने वाले चाकू, औजार, लकड़ी का गुटका और अन्य सामान बरामद किया गया था। 22 दिन पहले आंमवाली के जंगल से डेढ़ क्विंटल गोमांस पकड़ा गया था। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज किया था।

पानीपत के पत्थरगढ गांव में मिले थे सात गोवंशी के सिर

पानीपत के गांव पत्थरगढ़ के खेतों में गत 12 फरवरी को गोवंशी के कटे सिर और पैर मिले थे। सीआइए टू पुलिस टीम ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया था। आरोपितों की पहचान गढ़ी बेसिक गांव के सरवर व अयूब उर्फ मल्लू के रूप में हुई है। आरोपितों ने अपने कई अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post