जनसुनवाई में बोला मेरी गिरवी रखी पांच किलों चांदी नहीं दे रहा... कई महीनों से हम इसके यहां चक्कर लगा रहे..
कई बार राजस्थान सहित मंदसौर बायपास और दलौदा में चांदी की तस्करी का इसका माल पकड़ाया था... इसने अवैध कमाई से 10 करोड़ का बंगाल भी बनाया...?
मंदसौर का चर्चित रतलाम ज्वेलर्स वाला मनोहर सोनी और बेटा विशाल सोनी... यूं तो आए दिन चर्चाओं में रहते है... कभी चांदी तस्करी को लें कर... तो कभी अवैध कमाई से बनाए 10 करोड़ के बंगले को लेकर...? पर अभी चर्चाओं में है लोगों की चांदी गिरवी रख कर वापस ना देने को लेकर...। इसी को लेकर आज SP विनोद कुमार मीना की जनसुनवाई में एक पीड़ित परिवार पहुंचा... उससे पहले परिवार की एक महिला रुकमण कालबेलिया ने कंट्रोल रूम के बाहर लौटने यात्रा की... फिर SP साहब की जनसुनवाई में उक्त परिवार पहुंचा... जहां परिवार के मुखिया साबुनाथ रतन पिपलिया ने बताया कि... 2014 में उन्होंने रतलाम ज्वेलर्स वाले मनोहर सोनी के यहां पांच किलों चांदी डेढ़ लाख में गिरवी रखी थी... और 2020 तक उसका ब्याज भी दिया था...। बाद में तंगी के चलते ब्याज नहीं दे पाए...! लेकिन अब जब हम अपनी गिरवी रखी चांदी... वापस लेना चाहते है तो ये हमे देने से इनकार कर रहे...।
और झूठे प्रामेसरी नोट का हवाला दे कर हमें झूठा साबित कर रहे... जबकि हमारी चांदी इसके यहां गिरवी है... इस बात की मोबाइल फोन कॉल रिकॉर्डिंग भी हमारे पास मौजूद है... जिसमें ये इस बात को कबूल रहे...! इस तरह इन लोगों के साथ तो ठीक... साठीया समाज के लोगों के साथ भी इनने ऐसा ही किया... जनसुनवाई में किशन साठीया ने भी रतलाम ज्वेलर्स वाले मनोहर सोनी के बेटे विशाल सोनी के खिलाफ आवेदन दिया है... उसका भी आरोप है कि इसने मेरे पिता द्वारा गिरवी रखी चांदी दबा ली है... क्रांतिकारी रिपोर्टर को प्राप्त जानकारी अनुसार... रतलाम ज्वेलर्स अपने कृत्यों को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहता है... पहले राजस्थान में अवैध चांदी का कोई केस हुआ था... फिर दलौदा में भी चांदी तस्करी से जुड़ा मामला बना था... और पिछले लोकसभा चुनाव में मंदसौर बायपास पर भी कार में स्कीम लगा कर... चांदी ले जाते वक्त रतलाम ज्वेलर्स वाला पकड़ाया था... इन मामलों में सेटिंग कर सब कुछ रफ़दफ़ा करने की चर्चा मार्केट में हुई थी... और अब लोगों की गिरवी रखी चांदी में गोलमाल का समाचार आए दिन मिल रहा...। यही नहीं मंदसौर में कुछ महीनों पूर्व श्रीजी विहार में बना इसका दस करोड़ का बंगला भी... इनकी अवैध संपत्ति का सबूत दे रहा...। ऐसे में अब पुलिस कप्तान विनोद कुमार मीना को इनकी बारीकी से जांच करवानी चाहिए... और ना सिर्फ लोगों की गिरवी रखी रकमें वापस करवानी चाहिए... बल्कि इसे अवैध कारोबार और अवैध संपत्ति का भी डाटा खंगालना चाहिए... ताकि ऐसे लोगों को अच्छा सबक मिले और आगे से ये किसी के साथ गलत ना करें...!


Post a Comment