Top News

सोमनाथ से चीन सीमा तक बनेगा हाइवे, CM मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलानHighway to be Built from Somnath to the China Border; CM Mohan Yadav Makes Major Announcement

 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में सिंहस्थ 2028 को देखते हुए कई विकास कार्यों की सौगात दी है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश चहुंओर प्रगति कर रहा है और मध्य प्रदेश इस विकास यात्रा में हर कदम पर भारत सरकार के साथ है. इसी वजह से सिंहस्थ को देखते हुए सरकार ने उज्जैन को 664 करोड़ रुपए की सौगात दी है.

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्जैन को बदनावर से 8 लेन सुपर एक्सप्रेस हाइवे की सौगात दी है. दिल्ली जाने के लिए देवास-इंदौर के पास से सीधे गरोठ हाइवे भी मिला है. इसके अलावा 3839 करोड़ लागत का नेशनल हाइवे गुजरात के द्वारका से असम में चीन सीमा तक बनेगा. यह एनएच गुजरात के सोमनाथ और उज्जैन के महाकाल को सीधे जोड़ेगा.


सिंहस्थ विकास कार्यों के लिए 3600 करोड़ के प्रावधानमुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारियों के मद्देनजर 13.50 करोड़ से अधिक के विकास कार्य जारी हैं. इसके साथ ही वर्ष 2026-27 में 3600 करोड़ के कार्यों के लिए नए प्रावधान किए हैं. उन्होंने कहा कि भगवान मंगलनाथ की कृपा से मंगल बेला में लगभग 664 करोड़ के अलग-अलग कार्यों में नए मार्ग, विक्रम आरओबी, सड़क चौड़ीकरण, नए सीसी रोड भी शामिल हैं.

गीता भवन के निर्माण के लिए किया गया भूमि पूजनउज्जैन में 77 करोड़ से अधिक लागत के गीता भवन निर्माण के लिए भी भूमि-पूजन किया गया है. प्रदेश में विकास का क्रम जारी है. प्रदेश के नगरीय निकायों में गीता भगवन, गांवों में आदर्श ग्राम, वृंदावन ग्राम बनाए जा रहे हैं.

किसान कल्याण वर्ष में उल्लेखनीय कार्यमुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि किसान कल्याण वर्ष 2026 में किसानों की आय बढ़ाने और पशुपालन के माध्यम से दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं. पशुपालन विभाग ने सवा साल में 25 प्रशितक दूध उत्पादन बढ़ाया है. किसानों को 5 से 8 रुपए लीटर अधिक मूल्य का लाभ मिला है.

L

बच्चों को स्कूल में फ्री में मिलेंगे दूध के पैकेटप्रदेश में सांदीपनि विद्यालय, पीएम एक्सीलेंस कॉलेज और यूनिवर्सिटी में जरूरी बदलाव किए गए हैं. स्कूली बच्चों को साइकिलें, ड्रेस, किताबें नि:शुल्क वितरित की जा रही हैं. टॉपर बच्चों को स्कूटी, मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप की सौगात मिल रही है. अब प्रदेश के बच्चों को स्कूलों में नि:शुल्क दूध के पैकेट मिलेंगे. इसके लिए माता यशोदा के नाम से नई योजना की शुरुआत की गई है.

Post a Comment

Previous Post Next Post